|
1
|
Dainik Bhaskar[Hindi]
|
रायबरेली में जल जीवन मिशन के तहत 'जलार्पण' कार्यक्रम हुआ। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अगुवाई में हजारों परिवारों को अब नल से शुद्ध पानी मिल रहा है। इसमें राही ब्लॉक की मुलिहामऊ और अमांवा ब्लॉक की बंदीपुर ग्राम पंचायतें शामिल हैं। यह पानी स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इसे नियमित रूप से क्लोरीन से साफ किया जाता है, जिससे जलजनित बीमारियां नहीं होंगी। जल निगम (ग्रामीण) के कार्यकारी अभियंता रणविजय सिंह ने ग्रामीणों से पानी बचाने और नल खुले न छोड़ने की गुजारिश की। इस दौरान सहायक अभियंता शैलेन्द्र, अमित कुमार सिंह, अनुज कुमार, जूनियर इंजीनियर सचिन कुमार प्रजापति, धीरज कुमार, मो. आकिब अंसारी, अनीश कुमार और अमन सोनी उपस्थित थे। मेसर्स एन.सी.सी. लि. के परियोजना प्रबंधक अनिल मण्डाला, ग्राम प्रधान रामेश्वर प्रसाद यादव और ग्राम पंचायत सचिव आशुतोष समेत कई अधिकारी और ग्रामीण भी मौजूद थे।
|
02-Oct-2026
|
अटैचमेंट खोलें
|
|
2
|
तरुणमित्र
|
जिलाधिकारी ने धनपालपुर पेयजल योजना का किया स्थलीय निरीक्षण। ग्रामीणों को उपलब्ध कराय जा रहें जल को पेय योग्य बताते हुए जल की गुडवक्ता एवं नियमित अपूर्ती पर संतोष व्यक्त किया
|
06-Aug-2026
|
अटैचमेंट खोलें
|
|
3
|
Dainik Bhaskar
|
रायबरेली में जल निगम की पाइपलाइन का रिसाव रुका:ग्रामीणों की शिकायत पर टीम ने मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की
|
23-Feb-2026
|
अटैचमेंट खोलें
|
|
4
|
Amar Ujala[Hindi]
|
जल जीवन मिशन में जिले की सराहना रायबरेली।
भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की ओर से संचालित जल जीवन मिशन के तहत नई दिल्ली में बीती 15 अप्रैल को आयोजित पेयजल संवाद के कार्यक्रम में जिले की सराहना हुई है। डीएम हर्षिता माथुर को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित संवाद में डीएम ने जिले की प्रगति को लेकर प्रस्तुति की थी। उन्होंने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य हर ग्रामीण परिवार को शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करना है।
|
21-Apr-2026
|
अटैचमेंट खोलें
|
|
5
|
Uncut News
|
रायबरेली का गौरवः जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को भारत सरकार ने किया सम्मानित; जल जीवन मिशन में 'नवाचार' के लिए मिला पुरस्कार रायबरेली, 20 अप्रैल 2026: जनपद के लिए आज गर्व का दिन है। रायबरेली की निवर्तमान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर (IAS) को भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (जल शक्ति मंत्रालय) द्वारा जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत बेहतरीन नवाचार और उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें दिल्ली में आयोजित एक विशेष संवाद 'पेयजल संवाद' के दौरान प्रदान किया गया।
|
20-Apr-2026
|
अटैचमेंट खोलें
|
|
6
|
Danik Bhaskar
|
रायबरेली के छतोह विकास खंड में स्थित बरियारगंज गांव में अब हर घर तक नल का पानी पहुंचने लगा है। वर्षों के इंतजार के बाद, इस सुविधा ने गांव वालों में खुशी भर दी है। गांव वाले लंबे समय से पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना कर रहे थे। इस नई व्यवस्था से उन्हें काफी राहत मिली है। अब महिलाओं को दूर से पानी लाने की परेशानी से मुक्ति मिल गई है, जिससे उनके समय और मेहनत, दोनों की बचत हो रही है।
|
20-Apr-2026
|
अटैचमेंट खोलें
|
|
7
|
Dainik Bhaskar
|
रेगुलर वॉटर सप्लाई के सम्बन्ध में
|
14-Apr-2026
|
अटैचमेंट खोलें
|
|
8
|
dainik bhaskar
|
विधायक ने जल जीवन मिशन परियोजना का अनावरण किया : ख्वाजापुर ग्राम सभा में 200 किलोलीटर पानी की टंकी का लोकार्पण
|
12-Mar-2026
|
अटैचमेंट खोलें
|
|
9
|
Dainik Bhaskar
|
रायबरेली में जल अर्पण का कार्यक्रम का किया उदघाटन: ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को स्वच्छता समिति को हस्तांतरित किया
|
05-Feb-2026
|
अटैचमेंट खोलें
|
|
10
|
Amar Ujala[Hindi]
|
अमरहा में पानी टंकी का उद्घाटन
|
20-Mar-2026
|
अटैचमेंट खोलें
|