Follow us on for latest updates.    |    To Lodge Complaint Call On 18001212164   or   visit   www.jalsamadhan.in

सकारात्मक समाचार रिपोर्ट

कुल समाचार

2

क्र.सं. समाचार समूह का नाम समाचार समाचार दिनांक सूचना URL
1 Dainik Bhaskar[Hindi] रायबरेली में जल जीवन मिशन के तहत 'जलार्पण' कार्यक्रम हुआ। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अगुवाई में हजारों परिवारों को अब नल से शुद्ध पानी मिल रहा है। इसमें राही ब्लॉक की मुलिहामऊ और अमांवा ब्लॉक की बंदीपुर ग्राम पंचायतें शामिल हैं। यह पानी स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इसे नियमित रूप से क्लोरीन से साफ किया जाता है, जिससे जलजनित बीमारियां नहीं होंगी। जल निगम (ग्रामीण) के कार्यकारी अभियंता रणविजय सिंह ने ग्रामीणों से पानी बचाने और नल खुले न छोड़ने की गुजारिश की। इस दौरान सहायक अभियंता शैलेन्द्र, अमित कुमार सिंह, अनुज कुमार, जूनियर इंजीनियर सचिन कुमार प्रजापति, धीरज कुमार, मो. आकिब अंसारी, अनीश कुमार और अमन सोनी उपस्थित थे। मेसर्स एन.सी.सी. लि. के परियोजना प्रबंधक अनिल मण्डाला, ग्राम प्रधान रामेश्वर प्रसाद यादव और ग्राम पंचायत सचिव आशुतोष समेत कई अधिकारी और ग्रामीण भी मौजूद थे। 02-Oct-2026 अटैचमेंट खोलें
2 Amar Ujala[Hindi] 💧 सकारात्मक खबर | जल जीवन मिशन महाजितपुर में ‘जल अर्पण’ से ग्रामीणों को मिला सुरक्षित पेयजल का भरोसा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड दूबेपुर की ग्राम पंचायत महाजितपुर में ‘जल अर्पण’ दिवस का आयोजन किया गया। बनकेपुर एवं महाजितपुर पेयजल योजना के माध्यम से महाजितपुर, फतेहपुर, सलीमपुर एवं सोनबरसा राजस्व ग्रामों से जुड़े ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। योजना के तहत 1,434 परिवारों को नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन सुबह 7 से 10 बजे तथा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक जलापूर्ति की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण, जल स्रोतों के संरक्षण एवं पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। 03-Oct-2026 अटैचमेंट खोलें