Follow us on for latest updates.    |    To Lodge Complaint Call On 18001212164   or   visit   www.jalsamadhan.in

सकारात्मक समाचार रिपोर्ट

कुल समाचार

1

क्र.सं. समाचार समूह का नाम समाचार समाचार दिनांक सूचना URL
1 दि वुमन न्यूज 💧☀️ सौर ऊर्जा से संचालित जल उपचार संयंत्र से 3,000 ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल जनपद लखीमपुर खीरी के पलिया विकासखंड स्थित पारसिया ग्राम में भूजल में आर्सेनिक एवं आयरन की समस्या के समाधान हेतु प्रोजेक्ट ARUNA के अंतर्गत सौर ऊर्जा से संचालित जल उपचार संयंत्र स्थापित किया गया है। इससे लगभग 3,000 ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर उपचारित एवं फिल्टर किया हुआ शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस अभिनव पहल को मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री अभिषेक कुमार जी के द्वारा जिला स्तर पर सहयोग प्रदान किया गया, वहीं उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता महोदय श्री मनोज मौर्य जी के द्वारा तकनीकी एवं विभागीय सहयोग प्रदान किया गया। दुबई में रहने वाले भारतीय मूल के NRI छात्र श्री वीहान सुब्रमणियन की पहल से साकार हो रहा यह प्रोजेक्ट नागरिक सहभागिता, प्रशासनिक सहयोग एवं जनकल्याण के समन्वय का प्रेरणादायी उदाहरण है। 💧 स्वच्छ पेयजल की दिशा में एक सार्थक पहल — स्वस्थ ग्राम, सशक्त ग्राम। 22-Sep-2026 अटैचमेंट खोलें