निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि ग्राम महमूदपुर में ग्रामीणों के निजी कनेक्शन होने के कारण मात्र 48 एफएचटीसी कनेक्शन ही किए गए हैं। इस संबंध में कंसल्टेंट एजेंसी के प्रतिनिधि श्री हरि जी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्रामवासियों द्वारा नवीन एफएचटीसी कनेक्शन लेने से इनकार किया गया है।
कंसल्टेंट एजेंसी के प्रतिनिधि श्री हरि जी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि ग्राम में सभी एफएचटीसी कनेक्शन पूर्ण किए जाने तथा नियमित रूप से जलापूर्ति किए जाने के बावजूद ग्राम प्रधान द्वारा अभी तक योजना को O&M हेतु हस्तांतरित/स्वीकृत नहीं किया गया है।
इसके अतिरिक्त, ग्राम निवासी श्री मोहन एवं श्री रामनाथ से वार्ता के दौरान अवगत हुआ कि बादल एवं वर्षा होने की स्थिति में जलापूर्ति प्रभावित होती है, जिसके कारण पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पाता है।
कमियों का निराकरण करते हुए अनुपालन आख्या पोर्टल पर अपलोड करना एवं एक प्रति मिशन कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान ग्राम ककराबाद में जलापूर्ति सुचारु पाई गई। साथ ही, ओ.एच.टी. परिसर एवं पम्प हाउस तक सुगम आवागमन एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु परिसर तक पहुँच मार्ग (Approach Road) का निर्माण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, ओ.एच.टी. परिसर की सीढ़ियों पर सुरक्षा गेट स्थापित नहीं पाया गया, जिसके संबंध में निर्माण एजेंसी को सुरक्षा की दृष्टि से शीघ्र गेट स्थापित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त, यह पाया गया कि उक्त योजना दिनांक 01.12.2024 से O&M में जा चुकी है, परंतु निरीक्षण के दौरान मौके पर ऑटोमेशन इंटीग्रेटेड नहीं पाया गया। साथ ही, वर्तमान में भी पोर्टल पर Water Distribution की स्थिति 0% तथा Scheme Disconnected प्रदर्शित हो रही है। अतः संबंधित निर्माण एजेंसी को ऑटोमेशन कार्य को शीघ्र पूर्ण कर क्रियाशील किए जाने तथा पोर्टल पर Water Distribution की स्थिति को अद्यतन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
कमियों का निराकरण करते हुए अनुपालन आख्या पोर्टल पर अपलोड करना एवं एक प्रति मिशन कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान ग्राम भल्लिया के मजरा सेमरामऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्टैंडपोस्ट स्थापित नहीं पाया गया। प्रधानाध्यापक द्वारा अवगत कराया गया कि विगत 2-3 माह से विद्यालय में जलापूर्ति नहीं हो रही थी, जबकि वर्तमान में लगभग 4-5 दिनों से पुनः जलापूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, ओ.एच.टी. परिसर में सीढ़ियों पर सुरक्षा गेट भी स्थापित नहीं पाया गया, जिसके संबंध में निर्माण एजेंसी को सुरक्षा की दृष्टि से शीघ्र गेट स्थापित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
कमियों का निराकरण करते हुए अनुपालन आख्या पोर्टल पर अपलोड करना एवं एक प्रति मिशन कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
डी.जी सेट चलाने की जरुरत नही पड़ी है परन्तु काम पड़ने पर भी नही चलाया जाता है। Visiting Register Maintain करने के निर्देश दिया गया। शेष कार्यो पर संतोष व्यक्त किया गया।
11
Virendra Kumar Upadhyay
Lucknow
27-Aug-2025
20009660
Sikandarpur Amauliya
Sikandarpur Amauliya
17-May-2025
NCC Ltd.
हाँ
5.51
5.51
100.00%
686
725
12.37
13.10
4
4
अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये गये है कि रोस्टर बनाकर विकास खण्डवार स्थित सभी पंचायत के प्रधान से वार्ताकर उनकी सम्स्यायों का शीघ्र समाधान करें।