Rain Water Harvesting एवं Pump House के विकास का कार्य अधूरा है।
मानक के अनुसार शिकायत रजिस्टर तैयार करने को कहा गया है।
परिसर में मिट्टी के भराव एवं विकास की आवश्यकता है।
अधिशासी निदेशक महोदय द्वारा नराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियन्ता, उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण) जनपद रायबरेली को निर्देशित किया गया कि यथाशीघ्र अपूर्ण कार्य पूर्ण करें।
OHT का कार्यअधूरा है। जिंक ऐलम Tank नही लगाया गया है। Pump House का कार्य अधूरा है। Level Indicator एवं Fire hydrant नही लगाया गया है। परिसर के विकास करने की आवश्यकता है।
अधिशासी निदेशक महोदय द्वारा नराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियन्ता, उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण) जनपद रायबरेली को निर्देशित किया गया कि यथाशीघ्र अपूर्ण कार्य पूर्ण करें।
Rain Water Harvesting को साफ करने एवं लगाये जाने के आदेश दिये। Pump House परिसर के अघूरे कार्य का विकास की आवश्यकता है। OHT संरचना का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
अधिशासी निदेशक महोदय द्वारा नराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियन्ता, उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण) जनपद रायबरेली को निर्देशित किया गया कि यथाशीघ्र अपूर्ण कार्य पूर्ण करें।
3) मदनटूसी पेयजल योजना के कैम्पस हेतु तहसील सदर द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर दिनांक 01.04.2023 को नलकूप निर्माण का कार्य प्रारम्भ कराया गया था। तत्पश्चात दिनांक 12.04.2023 को नलकूप से प्राप्त जल का नमूना लेकर जल परीक्षण हेतु भेजा गया, जिसकी परीक्षण रिपोर्ट दिनांक 15.04.2023 को प्राप्त हुई। परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार जल में Hardness, TDS, Turbidity, Sulphate एवं Total Coliform आदि के मान निर्धारित मानकों से अत्यधिक पाए गए। उक्त जल गुणवत्ता के दृष्टिगत संबंधित नलकूप को निष्प्रयोज्य कर दिया गया है तथा पेयजल योजना हेतु नवीन नलकूप के निर्माण/स्थापना का प्रस्ताव किया गया है।
अधिशासी अभियंता, रायबरेली द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में उप जिलाधिकारी (SDM) महोदय द्वारा नलकूप निर्माण हेतु नवीन भूमि आवंटित कराई गई है, जो पूर्व में आवंटित भूमि से लगभग 600–700 मीटर की दूरी पर स्थित है। नवीन आवंटित भूमि पर नलकूप निर्माण की आगामी कार्यवाही प्रस्तावित है।
ग्राम में HDPE पाइपलाइन बिछाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में MDPE पाइपलाइन एवं मेन लाइन पाइप के कनेक्शन का कार्य शेष है, जिसे शीघ्र प्रारम्भ कर पूर्ण कराए जाने की कार्यवाही संबंधित द्वारा की जा रही है।
8
Virendra Kumar Upadhyay
Raebareli
24-Sep-2026
20064085
Ashrafabad WATER SUPPLY SCHEME
Ashrafabad
02-Apr-2024
NCC Ltd.
हाँ
2.66
2.66
100.00%
389
344
7.74
7.74
25
25
ग्राम अशरफाबाद में निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु पाई गई। ग्रामवासी श्री सुंदर लाल, श्री मिथिलेश एवं श्रीमती गंगा देवी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम में नियमित रूप से जलापूर्ति प्राप्त हो रही है।
निरीक्षण के दौरान ओ.एच.टी. परिसर की सीढ़ियों पर सुरक्षा गेट स्थापित नहीं पाया गया। उक्त के संबंध में सुरक्षा की दृष्टि से निर्माण एजेंसी को सीढ़ियों पर शीघ्रातिशीघ्र सुरक्षा गेट स्थापित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि उक्त योजना दिनांक 21.11.2024 से O&M के अंतर्गत संचालित है। मौके पर ऑटोमेशन इंटीग्रेशन कार्यशील पाया गया। तथापि, विगत लगभग 10 दिनों से ऑटोमेशन सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण संबंधित योजना का ऑटोमेशन डेटा मुख्यालय स्तर पर प्राप्त नहीं हो रहा था, जिसके फलस्वरूप पोर्टल पर उक्त योजना Disconnected प्रदर्शित हो रही थी।
मौके पर NCC के PM से वार्ता किए जाने पर उनके द्वारा अवगत कराया गया कि ऑटोमेशन सिस्टम में उत्पन्न तकनीकी समस्या का निराकरण करा दिया गया है तथा निरीक्षण के समय ऑटोमेशन इंटीग्रेशन कार्यशील पाया गया। परंतु निरीक्षण के उपरांत पुनः उक्त योजना पोर्टल पर Disconnected प्रदर्शित होने लगी, जो वर्तमान में भी Disconnected स्थिति में है।
अतः संबंधित NCC/निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया गया कि ऑटोमेशन सिस्टम में उत्पन्न तकनीकी समस्या का स्थायी रूप से निराकरण सुनिश्चित करते हुए योजना को पोर्टल पर Connected स्थिति में लाया जाए तथा ऑटोमेशन डेटा का नियमित एवं निर्बाध संप्रेषण मुख्यालय स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा की स्थिति में ऑटोमेशन व्यवस्था के सुचारु संचालन में लापरवाही के लिए निर्माण एजेंसी स्वयं उत्तरदायी होगी।
9
Virendra Kumar Upadhyay
Raebareli
24-Sep-2026
20066016
CHAK LODIPUR Water Supply Scheme
Chak Lodipur
02-Jun-2024
Vindhya-GAJA (JV)
हाँ
2.90
2.90
100.00%
363
304
8.60
7.80
12
12
1) ग्राम चकलोधीपुर में निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु पाई गई। ग्रामवासी श्रीमती तेजस्वती, श्री गंगा प्रसाद एवं प्रधानाध्यापक श्री शिव प्रकाश मौर्य द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम में नियमित रूप से जलापूर्ति प्राप्त हो रही है।
निरीक्षण के दौरान ओ.एच.टी. परिसर में वॉल राइटिंग (Wall Writing) का कार्य नहीं पाया गया, जिसके संबंध में संबंधित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, परिसर में स्थित रिचार्ज स्ट्रक्चर अत्यंत गंदा पाया गया, जिसे तत्काल साफ-सफाई कराकर सुव्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, ओ.एच.टी. की सीढ़ियों पर सुरक्षा गेट स्थापित नहीं पाया गया, जिसके संबंध में सुरक्षा की दृष्टि से निर्माण एजेंसी को शीघ्रातिशीघ्र सुरक्षा गेट स्थापित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि उक्त योजना दिनांक 28.09.2024 से O&M के अंतर्गत संचालित है। मौके पर ऑटोमेशन इंटीग्रेशन क्रियाशील पाया गया। तथापि, विगत लगभग 04 माह से ऑटोमेशन सिस्टम इन्ट्रीगेट न होने के कारण संबंधित योजना का ऑटोमेशन डेटा मुख्यालय स्तर पर प्राप्त नहीं हो रहा था, जिसके फलस्वरूप पोर्टल पर उक्त योजना Disconnected प्रदर्शित हो रही थी।
उक्त प्रकरण में ऑटोमेशन सिस्टम को दुरुस्त कर डेटा संचार व्यवस्था को सुचारु कराया गया। साथ ही, भविष्य में ऑटोमेशन सिस्टम एवं डेटा संचार व्यवस्था को नियमित रूप से कार्यशील बनाए रखने तथा योजना का संचालन सुचारु रूप से सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।